डीग: फुटपाथ के अभाव ने ली एक जान, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यवसायी की उपचार के दौरान हुई मौत
Deeg, Bharatpur | Jul 21, 2026 शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित फुटपाथ नहीं होने की समस्या एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। 28 जून को मॉर्निंग वॉक पर निकले तबेला मोहल्ला निवासी व्यवसायी बनवारी खंडेलवाल उर्फ पप्पी की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।