घाघरा: घाघरा जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर से निकली कलश यात्रा, 24 घंटे चला हरि कीर्तन, शामिल हुए सैकड़ों लोग
Ghaghra, Gumla | May 18, 2026 घाघरा प्रखंड मुख्यालय जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर के प्रांगण में कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का प्रारंभ हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो पतागाई नदी में आचार्य प्रेम कुमार मिश्रा व धनंजय नाथ पांडे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी कराई गई और पुनः सभी भक्त जगन्नाथ महाप्रभु का जयकारा लगाते हुए मंदिर परिसर पहुंचे।