गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में उपेन्द्र कुशवाहा का जन्मदिन वंचित बच्चों के साथ मनाया गया, शिक्षण सामग्री भेंट की गई
शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता डॉ. चन्दन यादव के नेतृत्व में गया जी में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का जन्मोत्सव समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के बीच मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटा गया तथा उन्हें शिक्षण सामग्री भेंट की गई।