सिंगरौली: के.वी. संगठन से जुड़ना सम्मान की अनुभूति है: श्री भदौरिया, के.वी. जयंत में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
केंद्रीय विद्यालय संगठन के 62वें स्थापना दिवस पर आज केंद्रीय विद्यालय जयंत कोलियरी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। बता दे की केंद्रीय विद्यालय की स्थापना 15 दिसंबर 1963 में की गई थी। वही आज सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं द्वारा लाज़वाब सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया जो कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मनमोह लिया।