गाज़ियाबाद: भारतीय किसान यूनियन किसान सभा ने मोदीनगर में सड़क निर्माण समस्या को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, दी चेतावनी
गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे भारतीय किसान यूनियन किसान सभा ने मोदीनगर के नगर पंचायत निवाड़ी में होली चौकी से हनुमान मंदिर तक सड़क निर्माण की समस्या को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। इस मामले में ठेकेदार ने नाले का निर्माण कार्य करने के लिए सड़क तो उखाड़ दी, लेकिन छह महीने बाद भी नई सड़क नहीं बनाई।