गाज़ियाबाद: झूठा मुकदमा लिखाने वाली महिला के साथ षड्यंत्र करने वाले अभियुक्त को कविनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना कविनगर पर एक महिला द्वारा कुछ युवकों पर दुष्कर्म जैसा झूठा मुकदमा लिखाया गया था। मामले में पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें महिला द्वारा पेश किए गए सभी साक्ष्य झूठे पाए गए। जिसके बाद गुरुवार शाम करीब 5 बजे थाना कविनगर पुलिस ने महिला के साथ इस षडयन्त्र में शामिल तैमूर नाम के शातिर अभियुक्त को थाना कविनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।