गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के थानों में त्रिवेणी से लाए गए पवित्र जल का वितरण शुरू, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पहुंचाया जा रहा जल
गाजियाबाद में त्रिवेणी से लाए गए पवित्र जल का वितरण शुरू हो गया है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां शहर के सभी थानों में जल पहुंचा रही हैं। लोनी के एसडीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि यह योजना उन लोगों के लिए है, जो महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाए।