बौंसी: खोरीमोह गांव में बाजा बजाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
Bausi, Banka | Mar 6, 2026 बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के खोरीमोह गांव में करंट लगने से एक 29 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मोती सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार करीब 1 बजे बांका सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया । मृतक के भाई योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक घर पर बाजा बजा रहा था। इसी दौरान करंट के चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।