गुमला: हिट एंड रन: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Apr 3, 2026 सदर थाना क्षेत्र के बरगांव के समीप गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय बिरसा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।