भरथना: बकेवर के हर्राजपुर रिसॉर्ट की वर्षगांठ में पहुंचे गन्ना मंत्री, मथुरा नाव हादसे पर जताया दुख
बकेवर के भरथना मार्ग स्थित एक रिसॉर्ट की पहली वर्षगांठ पर गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और रिसॉर्ट की सराहना की। इस दौरान उन्होंने मथुरा में हुए नाव हादसे पर दुख जताते हुए इसे ओवरलोडिंग और तेज हवा का परिणाम बताया।