गोरखपुर: गोरखपुर में BJP नेता के भाई की दबंगई आई सामने, जंजीर से महिला के परिवार पर किया हमला, CCTV में कैद हुई घटना
गोरखपुर में दबंगई और मारपीट का एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में एक युवक हाथ में चेन की सीकड़ लेकर महिला और उसके परिवार के लोगों पर हमला करता नजर आ रहा है।आरोप है कि हमला करने वाला युवक BJP नेता का भाई है।मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र स्थित अंधियारीबाग इलाके का है।यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई,परिवार के मौजूद लोगों ने भी इसका वीडियो बनाया है।