लोहरदगा: लोहरदगा डीसी ने सामान्य शाखा का औचक निरीक्षण किया, अभिलेखों के नियमित अद्यतन व सुव्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए
लोहरदगा डीसी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार अपराह्न लगभग 3 बजे समाहरणालय स्थित सामान्य शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा में संधारित विभिन्न पंजियों, अभिलेखों एवं संचिकाओं का गहन अवलोकन करते हुए उनके रख-रखाव, अद्यतन स्थिति और संधारण व्यवस्था की समीक्षा की।