अररिया: बलियाहडीह गांव में पैसे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में भाई-बहन घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 16, 2026 फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के बलियाहडीह गांव में पैसे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में भाई -बहन गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार को सुबह 11 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गम्भीर रूप से घायल दोनों भाई बहन का इलाज किया जा रहा है।