नवाबगंज: अदकटा गांव में पुल की टूटी रेलिंग से खतरा, भीम आर्मी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द मरम्मत की मांग की
नवाबगंज के बरखन मार्ग पर अदकटा गांव स्थित पुल की रेलिंग टूटने से लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। इसी को लेकर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम उदित पवार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से कई दुर्घटनाएं और जानहानि हो चुकी है। एसडीएम ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया।