कटंगी: ग्रामीण अंचलों से निकली प्रतिभा: कटंगी के 7 विद्यार्थी प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शामिल
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 वीं और कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में भोपाल में 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे इन दोनां ही परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विकासखंड कटंगी के ग्रामीण अंचलों की होनहार प्रतिभाओं को प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान मिला है।