मढ़ौरा: बरदहियां में हत्या व आर्म्स ऐक्ट के अभियुक्त के दरवाजे पर पुलिस ने चस्पाया इस्तेहार
थानाक्षेत्र के बरदहियां में पुलिस ने हत्या व आर्म्स ऐक्ट मामले में फरार अभियुक्त के घर पर कुर्की हेतु इस्तेहार चस्पाया और विधिवत तामिला कराया। शुक्रवार की सुबह सात बजे पुलिस ने बताया कि धनबाद के झरिया थानाकांड मामले में फरार चल रहे बरदहियां निवासी रामजीत राउत के पुत्र किशन कुमार के दरवाजे पर कुर्की हेतु इस्तेहार चस्पाया गया और तामिला कराया गया।