कायमगंज: गांव रुदायन के पास पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, महिलाओं और बच्चों समेत 10 लोग घायल
एटा थाना अलीगंज के गांव नकटई,नगला सुभान के लगभग 20 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से गंगा स्नान के लिए आ रहे थे।कम्पिल क्षेत्र के गांव रुदायन के पास पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी।इसमें अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।ट्रैक्टर ट्राली सवार बलबीर सिंह,मिश्रीलाल,रेशमा,सर्वेश,गिरिजा देवी,कमलेश कुमार,महक,शिल्पी और सेजल घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती।