छतरपुर नगर: रानीपुरा ग्राम में फर्जी तरीके से जमीन हड़पने के मामले में महोबा जिले के परिवार ने एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
महोबा जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के परिवार के द्वारा एसपी ऑफिस में आज 1 जुलाई दोपहर 1:00 बजे आवेदन दिया गया,जहां उन्होंने बताया कि रानीपुरा ग्राम में उनकी पैतृक जमीन है। जिसको कुछ लोगों के द्वारा फर्जी तरीके से हड़प लिया गया है। इस मामले में कार्यवाही को लेकर हरपालपुर थाने में भी आवेदन दिया और आज एसपी ऑफिस में दिया है।