सरधना: बिजली के खंभे के तारों में लगी आग से दिवाली जैसा दृश्य, विद्युत कर्मियों ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारू की
सरधना नगर क्षेत्र के मोहल्ला बूढ़ा बाबू में बृहस्पतिवार देर रात उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक घर के बाहर लगे बिजली के खंभे पर तारों में आग लग गई। और चिंगारियां नीचे गिरने लगी जिसको देखकर उधर से गुजर रहे लोगों में दहशत मच गई। घनी मत रही के ऊपर से गिर रही चिंगारी की जद में कोई व्यक्ति नहींआया जिसको लेकर कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।