बदायूं: सुसाइड मामले में दरोगा के परिजनों ने आरोप लगाया, इंस्पेक्टर माथे पर तिलक लगाने के लिए दरोगा को प्रताड़ित करता था
Budaun, Budaun | Jun 4, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी में 55 वर्षीय दरोगा मेकश्याम निवासी सकना गांव थाना गोविंदनगर जनपद मथुरा के रहने वाले थे। उन्होंने रन कमरा बंद कर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि दरोगा मेकश्याम न्यायालय सुरक्षा तैनात थे और सुबह पूजा पाठ करके माथे पर तिलक लगाते थे। उनका इंस्पेक्टर शाहिद अली ड्यूटी पर तिलक लगाने के लिए मना करता था।