हौज खास: ईडी और सीबीआई का प्रयोग हमारे नेताओं की छवि बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है : आप प्रवक्ता जैस्मीन शाह
आज दिल्ली में पार्टी दफ्तर से प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप प्रवक्ता जैस्मीन शाह ने कहा ईडी और सीबीआई का प्रयोग हमारे नेताओं की छवि बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज साहब ने माना कि सीबीआई ने गलत तरीके से दावा किया है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।