गुना नगर: कलेक्टर ने पीजी कॉलेज में मतदान दलों के प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण, कहा, मतदानकर्मी प्रशिक्षण को गंभीरता पूर्वक लें
गुना के पीजी कॉलेज में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 2 अप्रैल मंगलवार को कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। कहा, निर्वाचन में मतदान दलो के कार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 को प्रशिक्षण को गंभीरता पूर्वक लेना चाहिए। यदि कोई शंका है। तो मास्टर ट्रेनर से समाधान करा ले।