शहर के विजयनगर में कुमावत छात्रावास में सूर्यवंशी कुमावत समाज की जिला स्तरीय बैठक उत्साह और एकता के माहौल में संपन्न हुई। बैठक का संचालन समाज के संरक्षक भंवर कुमावत मचलना ने किया, वहीं प्रकाश कुमावत छोटीसादड़ी, बगदी राम कुमावत झासड़ी और जिला समन्वयक भंवर कुमावत बतौर अतिथि शामिल हुए। बैठक में समाज को मजबूत दिशा देने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।