जगाधरी: लाल ढंग पर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलटा ट्रक, दोनों तरफ ट्रैफिक हुआ जाम
देहरादून से सामान लेकर ट्रक जब यमुनानगर की तरफ आ रहा था तो पोटा साहब यमुनानगर हाईवे के ऊपर लाल ढंग के पास अनियंत्रित होकर के पलट गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जब तक दोनों तरफ लंबा जाम लग चुका था। क्रेन की मदद से ट्रक को साइड में किया गया। तब जाकर रास्ता शुरू हुआ। जिस तरह से ट्रक पलटा ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।