नानपारा: रुपईडीहा में ₹100 की लिमिट से भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी परेशानी, व्यापार और रिश्तों पर पड़ा असर
रुपईडीहा में भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन करने वाले नेपाली नागरिकों के लिए नेपाल सरकार द्वारा लागू की गई 100 रुपये मूल्य सीमा का नियम अब सीमावर्ती क्षेत्रों में परेशानी का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों, बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े तथा आम नागरिकों का कहना है कि इस नियम का साधा असर सीमा पार के व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संबंधों पर दिखाई देने लगा है।