बांधवगढ़: पीटीएस उमरिया में 39वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न
उमरिया के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में 39वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 222 नवआरक्षकों ने आकर्षक परेड प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि शहडोल जोन की पुलिस महानिरीक्षक सुश्री एन. चैत्रा ने परेड की सलामी ली तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को नगद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया।