बिशुनपुरा: फूल तोड़ने गई महिला को रसेल वाइपर सांप ने डसा
गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमहर पंचायत के मधुरी गांव में शुक्रवार सुबह एक 25 वर्षीय महिला रुखसाना खातून को जहरीले सांप ने डस लिया। महिला मधुरी गांव निवासी शाहबान अंसारी की पत्नी है। रुखसाना खातून सुबह के समय मुहर्रम के मौके पर ताजिया सजाने के लिए अपने घर के बाहर फूल तोड़ने गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने बाएं पैर में डस लिया।