बैराड़: बैराड़ पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब और बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बैराड थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब और एक टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। जहा उसे जेल भेज दिया है जिसकी जानकारी बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने शुक्रवार शाम 6 बजे दी है।