मुरैना नगर: रेलवे स्टेशन के बाहर से रिश्तेदार को छोड़ने आए युवक की स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी, CCTV में भी नहीं मिला सुराग
मुरौना के केथोदा गांव निवासी दीपू पुत्र राकेश बघेल आज सुबह अपने रिश्तेदार को छोड़ने रेलवे स्टेशन आया था।वह अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक स्टेशन के बाहर खड़ी कर अंदर गया।लौटने पर बाइक गायब मिली,तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।उसने स्टेशन रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाले,लेकिन सफलता नहीं मिली और चोरों की तलाश जारी है।