शिवपुरी: सिरसौद गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, 501 महिलाओं ने लिया हिस्सा
अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में सोमवार की दोपहर 12 बजे को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें करीब 501 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। तपती धूप के बावजूद महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई प्राचीन चामुंडा देवी स्थल पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में घोड़े, डीजे और धार्मिक जयकारों ने भक्तिमय।