अकबरपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण और 'मन की बात' के प्रसारण पर किया गया प्रेरित
अकबरपुर प्रखंड स्थित संगतजी के प्रांगण में रविवार को 2:00 बजे भाजपा के अकबरपुर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष सूर्यमणि शरण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की गई।मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य विजय पाण्डेय ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, सुशासन,