चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र से पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया चालान
गुरुवार की सांय करीब 4:00 बजे पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर थाने में वादी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि चांदपुर क्षेत्र के गांव महदूद नशों निवासी इस्माइल उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कर ले गया और गलत कार्य किया। पुलिस में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी इस्माइल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।