चाकुलिया: केरूकोचा में स्वैच्छिक रक्तदान को मिला ज़बरदस्त समर्थन, 86 यूनिट रक्त संग्रह किया गया
चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत अंतर्गत केरूकोचा में बुधवार को दोपहर 12 बजे स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। केरूकोचा उच्च विद्यालय परिसर में रक्तदान आयोजन समिति केरूकोचा एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति, झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में चौथे वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।