देहरादून: राज्य सरकार ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देहरादून को कराया खाली, पांच साल बाद मिला कब्जा
शनिवार शाम 4:30 बजे राज्य सरकार ने 350 करोड़ रुपये की लागत से बने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को इसके संचालन के लिए दी गई फर्म से खाली करा लिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के निर्देशों एवं खेल विभाग के साथ अनुबंध की शर्तों को पूरा न करने पर सरकार की ओर से यह कार्रवाई की गई है।