कटनी ग्रामीण: महेवा के वेद जी: नस पकड़कर बताते हैं दर्द का कारण, मिनटों में मिलता है आराम
कटनी जिले की रीठी तहसील से करीब 15 किलोमीटर दूर बसे महेवा गांव में आज भी एक ऐसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति लोगों के बीच विश्वास का केंद्र बनी हुई है, जहां बिना किसी मशीन और जांच के केवल शरीर की नसों को पकड़कर दर्द की वजह बताई जाती है। गांव के वेद जी का दावा है कि चाहे शरीर का कोई भी दर्द हो, वे तुरंत राहत देने का प्रयास करते हैं।