लखीमपुर खीरी की कोतवाली सदर पुलिस ने आज मंगलवार को शाम करीब 5:30 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया है कि ऑनलाइन डेटा फीडिंग के दौरान कूटरचित शैक्षिक एवं जन्मतिथि संबंधी प्रमाणपत्र अपलोड कर धोखाधड़ी करने के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।