इस्माइलपुर: बरारी घाट पर गंगा नदी से युवक का शव बरामद, 21 मई से था लापता
बरारी घाट पर शनिवार सुबह गंगा नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक ने 21 मई को चलती नाव से गंगा में छलांग लगाई थी, जिसके बाद से उसकी तलाश चल रही थी। नाविक लाल बहादुर मंडल की सूचना पर आपदा मित्र और एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकाला। बरारी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।