शामली: झिंझाना थाना पुलिस ने चोरी की बाइक, पार्ट्स और अवैध हथियारों के साथ 2 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 31, 2026 रविवार की दोपहर 3 बजे शामली के झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने सींगरा मोड़ के निकट खोकसा की ओर जाने वाले रास्ते पर दबिश डालते हुए 2 शातिर वाहन चोरों को चोरी की एक बाइक, अन्य बाइक पार्ट्स, 1 तमंचा, 1 कारतूस और चाकू समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में खोकसा निवासी रितिक और अजय नाम के 2 शातिर वाहन चोर शामिल है।