गायघाट: जारंग डीह में शुरू हुआ नौ दिवसीय महा विष्णु यज्ञ,1101 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के जारंग डीह स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप एनएच-27 किनारे शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे से नौ दिवसीय श्री श्री 108 महाविष्णु यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। विश्व कल्याण की कामना को लेकर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन 1101 कन्याओं ने गाजे-बाजे और जयघोष के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली।