धनघटा: प्रजापतिपुर में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित बाल अपचारी को चाकू सहित किया गया निरुद्ध
संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ निरुद्ध कर किशोर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को अकबरी बेगम पत्नी अब्दुल कादिर, निवासी प्रजापतिपुर थाना धनघटा, ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक बाल अपचारी ने उनके पुत्र को जान से मारने की नीयत से चाकू मारकर घायल क