लोहरदगा: समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त ने कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मंगलवार 5 मार्च को जेएसएलपीएस के तत्वावधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत लोहरदगा समाहरणालय के प्रांगण से उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार एवं डीपीएम JSLPS अनिता केरकेट्टा द्वारा कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कौशल रथ यात्रा लोहरदगा जिले के सभी प्रखंडों में 5 मार्च से 9 मार्च तक निकाली जाएगी।