नीमराना: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर नीमराना के पास डंपर पलटा, बड़ा हादसा टल गया
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर नीमराना के जनकसिंहपुरा गांव के पास रविवार रात एक डंपर सड़क किनारे पानी के नाले में पलट गया। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित रहा और आसपास से गुजर रहे वाहन इससे प्रभावित नहीं हुए। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। डंपर में भरी रोड़ी हाईवे पर फैल गई।