पूर्णिया सांसद पप्पू यादव महिला आयोग के नोटिस पर भड़के, बोले- 'मैंने इसे कूड़ेदान में फेंक दिया'
Purnea East, Purnia | Apr 22, 2026
पूर्णियां सांसद पप्पू यादव का दिया हुआ बयान अब तूल पकड़ चुका है. मंगलवार को बिहार महिला आयोग की 24 अध्यक्ष अप्सरा ने पप्पू यादव को नोटिस भेजकर तीन दिनों के अंदर जवाब भेजने के लिए कहा था. इसके जवाब में बुधवार को पूर्णियां में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद पप्पू यादव ने महिला आयोग की नोटिस को खारिज करते हुए कहा कि उस नोटिस को वे कूड़ेदान में फेंक दिए हैं.