मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालने के मामले में कार्रवाई की जानकारी दी एसपी देहात ने
ठाकुरद्वारा तहसील में महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर झुलसने के मामले में कार्यवाही को लेकर, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि, महिला किसी कार्य के चलते तहसील आई थी, जहां दो लोगों के द्वारा उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर घायल कर दिया गया था,पीड़िता की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।