मुरादाबाद: आकाश ग्रुप के महेश चंद्र अग्रवाल और इंजीनियर समेत 5 लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने के मामले में डीआईजी के आदेश पर रिपोर्ट
पाकबड़ा थाने में आकाश ग्रुप के एमडी महेश चंद्र अग्रवाल व इंजीनियर शम्स कमर समेत पांच लोगों के खिलाफ गबन और रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें आरोप है कि पाकबड़ा में शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनवाने के बाद महेंद्र चंद्र अग्रवाल ने 40 लाख 35 हजार 119 रुपये का भुगतान नहीं किया जबकि अन्य आरोपियों ने धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की है।