हरदा: जिले के प्लासनेर ग्राम के भारत माता चौक पर पहली बार तेंदुआ कैमरे में कैद, ग्रामीणों में दहशत
Harda, Harda | Oct 13, 2026 हरदा जिले में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्लासनेर के पास स्थित सालासर एग्रोवेट प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। वहीं, रात प्लासनेर के भारत माता चौक पर भी तेंदुआ घूमता दिखाई दिया।