गभाना: सोमना में मध्य गंग नहर में मिला दिल्ली के युवक का शव, 3 दिन पूर्व व्हाट्सएप पर लगाया था अलविदा का स्टेटस
गभाना क्षेत्र में सोमना हैड पर मध्य गंग नहर से दिल्ली के युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक ने तीन दिन पहले व्हाट्सएप स्टेटस पर "कभी लौटकर नहीं आऊंगा, अलविदा" लिखकर वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उसने एक युवती पर धोखा देने का आरोप लगाया और अपनी बहन से माता-पिता व भाई का ख्याल रखने की बात कही थी।