इटावा: इटावा में रहस्यमयी बीमारी से जमुनापारी बकरियों पर संकट, प्रजनन केंद्र में एक महीने में 37 बकरियों की हुई मौत
Etawah, Etawah | Jul 7, 2026 इटावा स्थित भदावरी भैंस एवं जमुनापारी बकरी प्रजनन केंद्र में देश की सबसे उत्कृष्ट नस्ल मानी जाने वाली जमुनापारी बकरियों पर रहस्यमयी बीमारी का कहर देखने को मिला। पिछले एक महीने के दौरान केंद्र में 37 बकरी,बकरियां और उनके बच्चों की मौत हो चुकी है। हैरानी की बात है कि मृत पशुओं के सैंपल देश के प्रमुख अनुसंधान संस्थानों मथुरा अनुसंधान केंद्र बरेली भेजे गए हैं।