ग्वालियर गिर्द: पता पूछने के बहाने युवक का अपहरण, मारपीट कर मोबाइल छीना, आगरा के तीन बदमाश गिरफ्तार, सफेद स्कॉर्पियो बरामद
ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में बुधवार दोपहर 1 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पता पूछने के बहाने स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर लिया। युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीना गया, मामले में पुलिस ने आगरा के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर सफेद स्कॉर्पियो कार भी बरामद की है।