बिंदकी: बिंदकी निवासी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता दयालू गुप्ता के पुत्र अमन का निधन हुआ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के रामलीला मैदान के समीप निवासी तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी सपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता के लगभग 26 वर्षीय पुत्र अमन गुप्ता का बीमारी के चलते शुक्रवार को दिन मे 1 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया।